6 वर्ष से फरार डबल मर्डर का दोषी गिरफ्तार, पैरोल पर गया था घर

6 वर्ष से फरार डबल मर्डर का दोषी गिरफ्तार, पैरोल पर गया था घर

बीकानेर। झुंझुनूं के नवलगढ़ में डबल मर्डर मामले में गिरफ्तार एक युवक को बीकानेर सेंट्रल जेल भेजा गया था। वर्ष 2019 में उसे पैरोल पर छोड़ा गया लेकिन वापस नहीं लौटा। डबल मर्डर के इस आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने दस हजार रुपए का ईनाम घोषित किया। अब बीकानेर पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया है।

बीकानेर पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम के अनुसार नवलगढ़ के हनुमान की ढाणी तन ढाणिया में रहने वाले 31 साल के कमलेश माली को डबल मर्डर के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। वो सेंट्रल जेल बीकानेर भेजा गया। यहां से उसने साल 2019 में पैरोल ली । तय अवधि के बाद उसे वापस लौटना था लेकिन वो नहीं आया। इस पर उसकी छानबीन की गई लेकिन हाथ नहीं आया। पिछले दिनों उसके बारे सुराग मिला था। इसके बाद पुलिस की एक टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए कोशिश करती रही। उसके खिलाफ स्थायी वारंट जार किया गया।साथ ही दस हजार रुपए का ईनाम रखा गया। आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी में हेड कांस्टेबल किशन सिंह, कांस्टेबल रविंद्र सिंह व पुष्पेंद्र सिंह की खास भूमिका रही।

जमानतियों पर भी होती है कार्रवाई

जेल से पैरोल लेने पर जमानत भी देनी पड़ती है। पिछले दिनों बीकानेर जेल से एक बंदी फरार हुआ तो उसके जमानतियों के खिलाफ बीछवाल थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। ऐसे में बंदी को फरार कराने में सहयोग वालों की भी पुलिस को तलाश है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रोजाना पुदीना का सेवन करने से कुछ लोगों में सीने में जलन की समस्या हो सकती है गर्मियों में आपको तरोताजा रखेगा मटके का पानी, पेट की गर्मी करेगा शांत, 5 फायदे जानकर बंद कर देंगे फ्रिज चिया सीड्स चिया पौधे (Salvia hispanica) से प्राप्त होते हैं। इन्हें हिंदी में चिया के बीज भी कहा जाता है। आचार्य बालकृष्ण ने बताया गजब का घरेलू उपाय रामनवमी के दिन तुलसी पूजा करना शुभ क्यों माना जाता है? शीतला सप्तमी कल, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और उपाय महाकुंभ भगदड़ में 35 से 40 मौतें Ram Navami and Ram Mandir – Quotes, Images & Posters इस दिन लग रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, भूलकर भी न करें ये काम राम मंदिर के बारे में 10 रोचक तथ्य जो आपको जानना जरूरी है।