Friday, October 18, 2024
HomeRajasthanकांग्रेस को एक और झटका, कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए यह...

कांग्रेस को एक और झटका, कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए यह सांसद

bc

कांग्रेस को एक और झटका, कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए यह सांसद

बीकानेर,26 मार्च। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने का सिलसिला लगातार जारी है। चुनावों के मद्देनजर बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेताओं के पार्टी छोडऩे का दौर चल रहा है। इसी बीच पंजाब से सांसद ने कांग्रेस छोड़ भाजपा मेें शामिल हो गए है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बेअंत सिंह के पोते और लुधियाना से कांग्रेसी सांसद रवनीत सिंह बिट्टू मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में जनरल सेक्रेटरी विनोद तावड़े ने पटका पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया।
भाजपा ने मंगलवार सुबह ही पंजाब में अकेले लोकसभा चुनाव लडऩे का फैसला किया था। इसके कुछ घंटे बाद ही रवनीत सिंह बिट्टू की पार्टी में एंट्री हो गई। वह लुधियाना लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार हो सकते हैं।

bikanernews
- Advertisment -

Most Popular