बेनीवाल ने की जिला कलेक्ट्रेट घेराव की घोषणा,देर रात तक चली वार्ता विफल ,देखे वीडियो

बेनीवाल ने की जिला कलेक्ट्रेट घेराव की घोषणा,देर रात तक चली वार्ता विफल ,देखे वीडियो

बीकानेर न्यूज़। बीकानेर के जवान रामस्वरूप कस्बा की जम्मू कश्मीर में गोली लगने से हुई मौत का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले चार दिनों से कई दौर की वार्ता हुई लेकिन अभी तक कोई भी सकारात्मक हाल निकलता नजर नहीं आ रहा है। धरना स्थल पर कल शाम से हनुमान बेनीवाल ने मोर्चा संभाला और आर पार लड़ाई लड़ने की घोषणा की। देर रात प्रशासन से हुई वार्ता में असहमति जताते हुए बेनीवाल ने सोमवार सुबह 11:00 बड़ी रैली करके जिला कलेक्ट्रेट का घेराव करने की घोषणा की। इससे पहले बेनीवाल ने कहा कि लगातार हमारे बीच में वार्ता चली। गॉर्ड ऑफ आनर को लेकर बात बिगड़ी गयी। बेनीवाल ने बताया कि गार्ड ऑफ ऑनर में फायर करने को लेकर दोनो से बात बिगड़ गयी। जिसके बाद वार्ता असफल हो गयी।

देर शाम बीकानेर पहुंचे बेनीवाल ने मंच से भी जमकर प्रदेश और केन्द्र की सरकार पर हमला बोला और कहा कि में होता तो 15 मिनट में किसान के परिवार के बेटे की शहादत को शहीद का दर्जा दे देता लेकिन केन्द्र की सरकार हमारे को मुर्ख बना रही है। बेनीवाल ने कहा कि अब तैयार हो जाओ। पुरे राजस्थान में इस चिंगारी की आग जाएगी और हम अपनी मांगे मनवा कर रहेंगे। एक मीडिया चैनल से बात करते हुए बेनीवाल ने कहा कि इस दौरान धरना चलता रहेगा। बता दे कि सैनिक रामस्वरूप के निधन के मामले में धरने को आज चौथा दिन है। बीते चार दिनों में नेशनल हाईवे पर विभिन्न मांगो को लेकर प्रदर्शनकारी डटे हुए है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रोजाना पुदीना का सेवन करने से कुछ लोगों में सीने में जलन की समस्या हो सकती है गर्मियों में आपको तरोताजा रखेगा मटके का पानी, पेट की गर्मी करेगा शांत, 5 फायदे जानकर बंद कर देंगे फ्रिज चिया सीड्स चिया पौधे (Salvia hispanica) से प्राप्त होते हैं। इन्हें हिंदी में चिया के बीज भी कहा जाता है। आचार्य बालकृष्ण ने बताया गजब का घरेलू उपाय रामनवमी के दिन तुलसी पूजा करना शुभ क्यों माना जाता है? शीतला सप्तमी कल, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और उपाय महाकुंभ भगदड़ में 35 से 40 मौतें Ram Navami and Ram Mandir – Quotes, Images & Posters इस दिन लग रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, भूलकर भी न करें ये काम राम मंदिर के बारे में 10 रोचक तथ्य जो आपको जानना जरूरी है।