BIKANER : महाजन फायरिंग रेंज में आज से गरजेगी भारत के साथ सऊदी की तोपें, सेनाओं का होगा संयुक्त युद्धाभ्यास

BIKANER : महाजन फायरिंग रेंज में आज से गरजेगी भारत के साथ सऊदी की तोपें, सेनाओं का होगा संयुक्त युद्धाभ्यास

बीकानेर न्यूज़। 29 जनवरी 2024 :भारत और सऊदी अरब के बीच मैकनाईज्ड इन्फेंट्री पर आधारित संयुक्त सैन्य अभ्यास का प्रथम संस्करण सोमवार से शुरू होगा। 29 जनवरी से 10 फरवरी 2024 तक महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में आयोजित किया जाएगा। आगामी 10 फरवरी तक चलने वाले युद्धाभ्यास में सेना की स्पेशल फोर्स भाग लेगी। इसमें युद्ध की रणनीति के साथ आतंकवाद के खिलाफ लड़ने की तैयारी भी होगी। युद्धाभ्यास में भारतीय और सऊदी अरब की सेना के लगभग 90 सैनिक शामिल होंगे। दोनों सेनाएं 13 दिनों में गहन और सटीक अभ्यास व प्रशिक्षण से गुजरेंगी।

ना की दक्षिण पश्चिमी कमान की और से विश्व स्तरीय ट्रेनिंग नोड के रूप में तैयार की गई महाजन रेंज में होने वाले संयुक्त युद्धाभ्यास में भारतीय और सऊदी अरब की सेना के लगभग 90 सैनिक शामिल होंगे। जो अपने अतीत में किये गए विभिन्न सैन्य ऑपरेशनों के अनुभवों को सांझा करेंगे और भविष्य में होने वाले सैन्य वार्तालाप की नींव रखेंगे। यह अभ्यास एक वार्षिक कार्यक्रम होगा जो कि वैकल्पिक रूप से आयोजित किया जाएगा। दोनों सेनाएं संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के जनादेश के तहत अर्ध रेगिस्तानी इलाके में संयुक्त ऑपरेशन पर केंद्रित होगी, जो कि 13 दिनों में गहन और सटीक सैन्य प्रशिक्षण से गुजरेगी। यह अभ्यास दोनों सेनाओं को संयुक्त राष्ट्र के जनादेश के तहत सामरिक ऑपरेशन करने की रणनीति, तकनीक और सर्वोत्तम प्रक्रियाओं को सांझा करने में सक्षम करेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रोजाना पुदीना का सेवन करने से कुछ लोगों में सीने में जलन की समस्या हो सकती है गर्मियों में आपको तरोताजा रखेगा मटके का पानी, पेट की गर्मी करेगा शांत, 5 फायदे जानकर बंद कर देंगे फ्रिज चिया सीड्स चिया पौधे (Salvia hispanica) से प्राप्त होते हैं। इन्हें हिंदी में चिया के बीज भी कहा जाता है। आचार्य बालकृष्ण ने बताया गजब का घरेलू उपाय रामनवमी के दिन तुलसी पूजा करना शुभ क्यों माना जाता है? शीतला सप्तमी कल, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और उपाय महाकुंभ भगदड़ में 35 से 40 मौतें Ram Navami and Ram Mandir – Quotes, Images & Posters इस दिन लग रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, भूलकर भी न करें ये काम राम मंदिर के बारे में 10 रोचक तथ्य जो आपको जानना जरूरी है।