Kishanaram Nai Passed Away : पूर्व विधायक किशनाराम नाई का निधन
तीन बार विधायक रहे नेता ने 94 साल की उम्र में ली अंतिम सांस



Kishanaram Nai Passed Away : पूर्व विधायक किशनाराम नाई का निधन
तीन बार विधायक रहे नेता ने 94 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Bikaner News: भाजपा के वरिष्ठ नेता और श्रीडूंगरगढ़ से तीन बार विधायक रहे किशनाराम नाई का सोमवार रात निधन हो गया। 94 वर्षीय किशनाराम ने 1956 में अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी और भाजपा के टिकट पर तीन बार विधायक बने। इसके अलावा, वे नगर पालिका श्रीडूंगरगढ़ के चेयरमैन, बीकानेर देहात भाजपा जिलाध्यक्ष और चूरू भाजपा जिलाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी रहे। अपनी सादगी, सरलता और बेबाकी के लिए जाने जाने वाले किशनाराम गरीबों, किसानों, दलितों और पिछड़े वर्ग के लोगों के मजबूत समर्थक थे।
मंगलवार को होगा अंतिम संस्कार, नेताओं ने जताया शोक
किशनाराम नाई के पीछे उनके पुत्र, पुत्रियाँ और भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को दोपहर बाद किया जाएगा। उनके निधन पर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, पूर्व विधायक बिहारी लाल बिश्नोई और भाजपा नेता अशोक भाटी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। नेताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।