काम करते समय छत से गिरा मजदूर, इलाज के दौरान मौत

काम करते समय छत से गिरा मजदूर, इलाज के दौरान मौत
बीकानेर। रंगा कॉलोनी में मजदूरी के दौरान छत से गिरने के कारण एक मजदूर की मौत हो गई। यह घटना 8 फरवरी की बताई जा रही है। इस संबंध में मुक्ताप्रसाद पुलिस थाने में डूडी पेट्रोल पंप के पीछे रहने वाले शैतान गिरी ने मर्ग दर्ज करवाई है।
प्रार्थी ने बताया कि उसका छोटा भाई रंगा कॉलोनी में मजदूरी कर रहा था। काम के दौरान संतुलन बिगड़ने से वह छत से गिर गया। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


