नोखा में देर रात लुटेरों ने ई-मित्र संचालक से 2.55 लाख रुपए लूटे, नाकाबंदी के बाद दो घंटे में एक को पकड़ा। » Bikaner News
नोखा में देर रात लुटेरों ने ई-मित्र संचालक से 2. 55 लाख रुपए लूटे, नाकाबंदी के बाद दो घंटे में एक को पकड़ा।

नोखा में देर रात लुटेरों ने ई-मित्र संचालक से 2.55 लाख रुपए लूटे, नाकाबंदी के बाद दो घंटे में एक को पकड़ा।

बीकानेर न्यूज़ पोर्टल पर अपना विज्ञापन कराए

नोखा में देर रात लुटेरों ने ई-मित्र संचालक से 2.55 लाख रुपए लूटे, नाकाबंदी के बाद दो घंटे में एक को पकड़ा। 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली और क्षेत्र में नाकाबंदी करवाई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली और क्षेत्र में नाकाबंदी करवाई।

बीकानेर न्यूज़। 19 जनवरी 2024 : नोखा शहर में देर रात नो बजे एक ई-मित्र संचालक के साथ ढाई लाख से अधिक की लूट को अंजाम दिया। नोखा निवासी रविकुमार शर्मा ने बताया की वह ई-मित्र की दुकान बंद कर स्कूटी पर घर जा रहा था। तभी रास्ते में गाड़ी सवार 4 -5 यूवको ने 2.55 लाख रुपए लूट लिए। और मारपीट की और बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।
घटना की सुचना मिलने पर नोखा थानाधिकारी आलोक सिंह जाप्ते के साथ पहुंचे। पुलिस ने नाकाबंदी करवाई। सीसीटीवी फुटेज में एक कार ई-मित्र संचालक का उसकी दुकान से निकलने के बाद से ही लगातार पीछा करते हुए दिखाई दी। कार की पहचान होते ही पुलिस ने जिले में नाकाबंदी करवा दी।

देर रात 11 बजे के आस-पास कार को देशनोक पुलिया के पास पुलिस ने देख लिया। पुलिस को देखकर कार सवार गाड़ी को जेगला मार्ग की तरफ तेजी से भगा ले गए। वे कार को नियंत्रित नहीं कर पाए। कार पलटी खाते हुए एक खेत की तारबंदी में जाकर फंस गई। उसमें से अन्य आरोपी भाग गए और एक को पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़ा गया आरोपी ने नशा कर रखा था।वह अपना नाम-पता बताने की स्थिति में नहीं था। थानाधिकारी आलोक सिंह ने बताया कि गाड़ी सवार एक युवक को पकड़ा है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

नोखा में देर रात लुटेरों ने ई-मित्र संचालक से 2. 55 लाख रुपए लूटे 8bb64757 6d39 4a3d bcde 2f1e9996aacb 1705631595419

Join Whatsapp 26