Tuesday, January 21, 2025
HomeCOUNTRYमहिंद्रा ने लॉन्च की दो नई इलेक्ट्रिक एसयूवी,महिंद्रा BE 6e और XEV...

महिंद्रा ने लॉन्च की दो नई इलेक्ट्रिक एसयूवी,महिंद्रा BE 6e और XEV 9e, मिलेंगे कई खास फीचर्स, इतनी होगी कीमत, यहाँ जानें सबकुछ

BC

महिंद्रा ने लॉन्च की दो नई इलेक्ट्रिक एसयूवी,महिंद्रा BE 6e और XEV 9e, मिलेंगे कई खास फीचर्स, इतनी होगी कीमत, यहाँ जानें सबकुछ

बीकानेर न्यूज़। महिंद्रा ने अपनी दो नई ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च की है। जिनके नाम महिंद्रा “BE 6e और महिंद्रा XEV 9e” हैं। दोनों एसयूवी कंपनी ने नए इंगलो EV प्लेटफ़ॉर्म पर आधारित है। मार्केट में यह टाटा ,फोर्ड, महिंद्रा समेत कई कंपनियों को टक्कर दे सकती है। दोनों ही एसयूवी तीन वेरिएन्ट में उपलब्ध होंगी। हालांकि फिलहाल पैक 1 मॉडल की कीमत घोषित हुई है।

महिंद्रा BE 6e और XEV 9e

इस तारीख से मार्किट में उपलब्ध होगी

एसयूवी जनवरी से मार्केट में उपलब्ध हो सकती है। फरवरी 2025 में इनकी डिलीवरी शुरू होने की संभावना है। बुकिंग जल्द ही शुरू होगी। ग्राहक ऑनलाइन कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट पर कार बुकिंग कर पाएंगे। एसयूवी नए लोगों और कई खास फीचर्स के साथ आती है।

Mahindra BE 6e के बारे में कुछ खास बाते

यह महिंद्रा की पहली कॉम्पैक्ट बीईवी है। इसकी शुरुआती कीमत 18.9 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है। यह एक कूप एसयूवी है, जो 20 इंच व्हील, रियर एलईडी लाइट बार और 45 लीटर फ्रंक के साथ आती है। लंबाई 4371mm और ग्राउन्ड क्लियरेन्स 207mm है। कार में 59kWh और 79kWh बैटरी पैक ऑप्शन मिलता है। यह अधिकतम 500 किमी रेंज ऑफर कर सकती है। 288bhp पावरट्रेन और 380Nm टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। 0-100kmph में 6.7 सेकंड की रफ्तार पकड़ सकती है। 20-80% चार्ज होने में 20 मिनट का समय लगता है। एसयूवी में मल्टी-जॉन क्लाइमेट कंट्रोल, मल्टीपल ड्राइव मॉडल, वायरलेस फोन चार्जिंग, हाईएंड इंफोन्टेनमेंट सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा, ADAS, पैनोरैमिक सनरुफ जैसे फीचर्स मिलते हैं।

महिंद्रा BE 6e और XEV 9e

Mahindra XEV 9e के बारे में कुछ खास बाते

इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में नया फ्रंट और रियर बंपर मिलता है। “L” आकार का एलईडी DRLs, फेशिया पर एलईडी लाइट बार, फ्रंट और रियर स्किड प्लेट्स, एलईडी टेललाइट और नए अलॉय व्हील्स सेट मिलते हैं। यह डुअल जॉन क्लाइमेट कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा और ADAS के साथ आती है। 3 स्क्रीन सेटअप डैशबोर्ड में मिलता है। इसमें ऑटो पार्क फ़ंक्शन, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, Harman Kardon 16 स्पीक्स म्यूजिक सिस्टम, गियर केवल, 65W यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पॉर्ट्स, कैबिन प्री-बुकिंग फ़ंक्शन और शेड्यूल चार्जिंग फ़ंक्शन जैसे फीचर्स मिलते हैं। एसयूवी को 59kWh बैटरी पैक और 228bhp पावर जनरेट करने वाले मोटर से लैस किया गया है। सिंगल फुल चार्ज में यह 656 किमी तक चल सकती है। 6.8 सेकंड में 0-100kmph की रफ्तार पकड़ सकती है।

 
bikanernews
- Advertisment -

Most Popular