मोदी सरकार का दिवाली से पहले मजदूरों को तोहफा, अब मिलेंगे न्यूनतम मजदूरी के इतने रूपए » Bikaner News
मोदी सरकार का दिवाली से पहले मजदूरों को तोहफा, अब मिलेंगे न्यूनतम मजदूरी के इतने रूपए

मोदी सरकार का दिवाली से पहले मजदूरों को तोहफा, अब मिलेंगे न्यूनतम मजदूरी के इतने रूपए

मोदी सरकार का दिवाली से पहले मजदूरों को तोहफा, अब मिलेंगे न्यूनतम मजदूरी के इतने रूपए

बीकानेर न्यूज़। केंद्र सरकार ने असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिकों के परिवर्तनशील महंगाई भत्ते को संशोधित कर न्यूनतम वेतन बढ़ाने की घोषणा की है। अब अकुशल श्रमिकों की न्यूनतम वेतन 783 रुपए रोजाना ( 20,358 रुपए महीना ) होगा। अर्ध- कुशल को न्यूनतम 868 रुपए रोज (22,568 रुपए महीना ) मिलेंगे। कुशल कर्मचारियों को रोज 954 रुपए (24,804 रुपए महीना ) और अत्यधिक कुशल श्रमिकों को 1,035 रुपए रोज (26,910 रुपए महीना ) दिए जाएंगे।
संशोधित वेतन दरों का फायदा केंद्रीय क्षेत्र के प्रतिष्ठानों में भवन निर्माण, माल लादने और उतारने, चौकीदार या प्रहरी, सफाई, घर की देखभाल करने, खनन और कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में लगे श्रमिकों को होगा। नई दरें 1 अक्टूबर, 2024 से प्रभावी होंगी। इससे पहले दरों का अंतिम संशोधन अप्रैल 2024 में किया गया था।
Join Whatsapp 26