नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बीकानेर। नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को नोखा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हड़मान सिंह (24 वर्ष) के रूप में हुई है, जो जैसलसर निवासी है।

घटना की शुरुआत 6 फरवरी को हुई, जब परिवादिया ने अपने माता-पिता और परिजनों के साथ नोखा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। परिवादिया ने बताया कि आरोपी हड़मान सिंह ने उनकी ढाणी के पास आकर उन्हें डरा-धमकाकर गलत काम किया। इस गंभीर आरोप को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की।

नोखा पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा के निर्देशन और पर्यवेक्षण में एक टीम का गठन किया गया। इस टीम में कार्यवाहक थानाधिकारी राधेश्याम और अन्य सदस्य शामिल थे। टीम ने आरोपी हड़मान सिंह की तलाश शुरू की और मुखबीरों की सूचनाओं के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

 
Exit mobile version