
आज का पंचांग और राशिफल 10 फरवरी 2025,सोमवार
आज का पंचांग, 10 फरवरी 2025 (Panchang 10 February 2025)
तिथि: त्रयोदशी (9 फरवरी 2025, शाम 7.25 – 10 फरवरी 2025, शाम 6.57) पक्ष: शुक्ल वार: सोमवार नक्षत्र: पुनर्वसु योग: प्रीति, सर्वार्थ सिद्धि योग राहुकाल: सुबह 8.26 – सुबह 9.49 सूर्योदय: सुबह 7.08 – शाम 6.03 चंद्रोदय: दोपहर 3.56 – सुबह 6.21, 11 फरवरी दिशा शूल: पूर्व चंद्र राशि: मिथुन सूर्य राशि: मकर
शुभ मुहूर्त, 10 फरवरी 2025 (Shubh Muhurat 10 February 2025)
- ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 5.29 – सुबह 06.18
- अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12.13 – दोपहर 12.56
- गोधूलि मुहूर्त: शाम 05.28 – शाम 05.55
- विजय मुहूर्त: दोपहर 01.59 – दोपहर 02.44
- अमृत काल मुहूर्त: दोपहर 3.36 – शाम 5.12
- निशिता काल मुहूर्त: रात 12.07 – प्रात: 1.00, 11 फरवरी
10 फरवरी 2025 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka ashubh Muhurat)
- यमगण्ड: सुबह 11.12 – दोपहर 12.35
- गुलिक काल: दोपहर 1.59 – दोपहर 3.21
- विडाल योग: शाम 06.01 – सुबह 7.03, 11 फरवरी
आज का राशिफल 10 फरवरी 2025
आज का दिन सभी 12 राशियों में से कुछ राशि वालों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। पुनर्वसु नक्षत्र और प्रीति योग के संयोग से धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को आज के दिन कुछ खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। वहीं कुछ राशि वालों के लिए आज के दिन थोड़ा सतर्क रहना होगा।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आपको परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यवसाय में आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन इनकम को बढ़ाने के लिए अनुकूल रहेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें। ससुराल पक्ष से धन संबंधी चर्चा हो सकती है।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आपके मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बनाए रखने की आवश्यकता होगी।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपको अचानक लाभ दिलाने वाला रहेगा। भाग्य पूरा साथ देगा और रुके हुए कार्य पूरे होंगे। परिवार के साथ आनंददायक समय व्यतीत करेंगे।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन धैर्य और साहस से काम लेने का रहेगा। व्यवसाय में साझेदारी से लाभ मिलेगा। पैतृक संपत्ति के मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज आत्मविश्वास से भरा दिन रहेगा। विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। दीर्घकालीन योजनाओं में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ रहेगा।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज इनकम के नए स्रोत बन सकते हैं। आप नए अनुबंध स्थापित करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ने का है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज पैतृक संपत्ति संबंधी मामले सुलझ सकते हैं। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन धार्मिक कार्यों में रुचि का रहेगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। करियर पर ध्यान देना जरूरी है। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। खुशखबरी मिलने की संभावना है। लव लाइफ में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में उपलब्धि मिलेगी।
आपका दिन मंगलमय हो!