Wednesday, October 23, 2024
HomeBikanerदेशनोक दर्शन कर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

देशनोक दर्शन कर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

BC

देशनोक दर्शन कर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

बीकानेर। देशनोक दर्शन कर घर जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नापासर थाना क्षेत्र के नापासर-गुसाईंसर रोड़ पर 09 अक्टूबर की है। जहां पर महेन्द्र पुत्र मांगीलाल सोनी देशनोक करणी माता के दर्शन कर गांव को रवाना हुए। इसी दौरान रास्ते में अचानक से गाड़ी के आगे नीलगाय आ गयी। जिसके चलते गाड़ी अनियंत्रित होकर स्लीप हो गयी। गंभीर चोटें लगने से युवक को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गयी। इस सम्बंध में मृतक के बड़े भाई अशोक सोनी ने मर्ग दर्ज करवायी है।

BC 2
bikanernews
- Advertisment -

Most Popular