Home Bikaner 83 हजार रुपये के पार पहुंचा सोना, देखे बीकानेर के आज के...

83 हजार रुपये के पार पहुंचा सोना, देखे बीकानेर के आज के भाव

सोना पहली बार 83 हजार रुपये के पार पहुंचा, देखें बीकानेर सर्राफा के आज के भाव

बीकानेर न्यूज़। सोने के दामों ने आज यानी 4 फरवरी को नया रिकॉर्ड बनाया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 259 रुपए बढ़कर 82,963 रुपए हो गया है। इससे पहले कल यानी 3 फरवरी को सोना 82,704 रुपए प्रति 10 ग्राम के ऑलटाइम हाई पर था।

चांदी के दाम में भी आज उछाल देखने को मिला है। चांदी 162 रुपए महंगी होकर 93,475 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले चांदी 93,313 रुपए प्रति किलो पर थी। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था, जब यह 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।

बीकानेर में सोने और चांदी के आज के भाव

    • जेवराती सोना: 20 कैरेट – 75,500 रुपए, 22 कैरेट – 80,500 रुपए
    • चांदी: 96,800 रुपए प्रति किलो

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट – 78,250 रुपए, 24 कैरेट – 85,350 रुपए
  • मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट – 78,100 रुपए, 24 कैरेट – 85,200 रुपए
  • कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट – 78,100 रुपए, 24 कैरेट – 85,200 रुपए
  • चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट – 78,100 रुपए, 24 कैरेट – 85,200 रुपए
  • भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट – 78,150 रुपए, 24 कैरेट – 85,250 रुपए

सोने में तेजी के 5 प्रमुख कारण

  1. ट्रम्प के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने से जियो-पॉलिटिकल टेंशन बढ़ गई है।
  2. अमेरिका ने हाल ही में ब्याज दरों में कटौती की है और आगे भी कटौती की संभावना है।
  3. डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर होने से सोना महंगा हो रहा है।
  4. महंगाई बढ़ने से भी सोने की कीमत को सपोर्ट मिल रहा है।
  5. शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ने से लोग गोल्ड ETF में निवेश बढ़ा रहे हैं।

2024 में गोल्ड और सिल्वर का प्रदर्शन
बीते साल सोने का भाव 20.22% बढ़ा, जबकि चांदी की कीमत में 17.19% की बढ़ोतरी हुई। 1 जनवरी 2024 को सोना 63,352 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो 31 दिसंबर 2024 को 76,162 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं, इस दौरान एक किलो चांदी की कीमत 73,395 रुपए से बढ़कर 86,017 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version