Home COUNTRY अंतरिम बजट 2024 :टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं,बजट में महिलाओं-बच्चों पर...

अंतरिम बजट 2024 :टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं,बजट में महिलाओं-बच्चों पर ध्यान, मध्यम वर्ग के लिए आवास योजना, 3 करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बनेंगी

अंतरिम बजट 2024 :टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं,बजट में महिलाओं-बच्चों पर ध्यान, मध्यम वर्ग के लिए आवास योजना, 3 करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बनेंगी

अंतरिम बजट 2024 :टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं,बजट में महिलाओं-बच्चों पर ध्यान, मध्यम वर्ग के लिए आवास योजना, 3 करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बनेंगी

बीकानेर न्यूज़। 01 फरवरी 2024 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार, एक फरवरी को बजट पेश किया। उन्होंने 58 मिनट लंबा भाषण दिया। यह अंतरिम बजट है, क्योंकि अप्रैल-मई में आम चुनाव होने हैं। नई सरकार बनने के बाद पूर्ण बजट जुलाई में पेश होने की उम्मीद है। वित्त मंत्री सीतारमण के कार्यकाल का यह छठा बजट है।

अंतरिम बजट 2024  की खास बातें

– स्किल इंडिया मिशन में 1.4 करोड़ युवाओं को ट्रेंड किया गया। 3000 नए आईटीआई बनाए गए।

हम सबका साथ, सबका विकास के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं। हमारा काम में सेक्युरलिज्म रखने पर जोर है। हमारा गरीब को एम्पॉवर्ड करने पर जोर है।

– बीते सालों में सरकार 25 करोड़ लोगों की गरीबी दूर करने में कामयाब रही है। हमारी सरकार का उद्देश्य सामाजिक न्याय कायम करना है। सरकार सर्वांगीण और सर्वसमावेशी विकास के लिए काम कर रही है।

– पीएम मुद्रा योजना के तहत 22.5 लाख करोड़ मूल्य के 43 करोड़ लोन मंजूर किए गए। महिला उद्यमियों को 30 करोड़ मुद्रा योजना ऋण दिए गए। 11.8 करोड़ किसानों को वित्तीय सहायता दी गई।

– सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला। गरीब कल्याण योजना में ₹ 34 लाख करोड़ खातों में भेजे।

 

4 करोड़ किसानों को पीएम फसल बीमा योजना का लाभ

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘पीएम जनधन योजना के तहत आदिवासी समाज तक पहुंचना है। विशेष जनजातियों के लिए विशेष योजना लेकर आए हैं। इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास में तेजी आई है। सरकारी योजनाएं जनता तक पहुंच रही हैं।

– हर घर जल योजना से पानी पहुंचाया जा रहा है। 78 लाख स्ट्रीट वेंडर को मदद दी गई है। – 4 करोड़ किसानों को पीएम फसल बीमा योजना का लाभ दिया जाता है। पीएम किसान योजना से 11.8 करोड़ लोगों को आर्थिक मदद मिली है। – आम लोगों के जीवन में बदलाव लाने का प्रयास किया जा रहा है। युवाओं को सशक्त बनाने पर भी काम किया है।

– तीन हजार नए आईटीआई खोले गए हैं। 54 लाख युवाओं को प्रशिक्षित किया गया है। एशियाई खेलों में भारत के युवाओं को कामयाबी मिली है। – तीन तलाक को गैरकानूनी घोषित किया है। महिलाओं को संसद में आरक्षण देने के लिए कानून लेकर आए हैं।

 

बजट में महिलाओं-बच्चों पर ध्यान, मध्यम वर्ग के लिए आवास योजना

निर्मला ने बताया, हमारी सरकार सर्वाइकल कैंसर के वैक्सीनेशन पर ध्यान देगी। मातृ और शिशु देखरेख की योजनाओं को व्यापक कार्यक्रम के अंतर्गत लाया गया। 9-14 साल की लड़कियों के टीकाकरण पर ध्यान दिया जाएगा।

सरकार मिडिल क्लास के लिए आवास योजना लाएगी। अगले 5 साल में 2 करोड़ घर बनाए जाएंगे। पीएम आवास के तहत 3 करोड़ घर बनाए गए हैं।

3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य

वित्त मंत्री ने कहा- ‘मत्स्य संपदा योजना से 55 लाख को नया रोजगार मिला। 5 इंटीग्रेटेड एक्वापार्क स्थापित किए जाएंगे। करीब 1 करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बनीं। अब 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है।’

बीकानेर न्यूज़ की टीम द्वारा किया गया कार्य अगर आपको अच्छा लगे तो हमें सपोर्ट करें। इस खबर को अपने व्हाट्सएप ग्रुप्स में जरूर शेयर करें। 

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version