Friday, October 18, 2024
HomeRajasthanकांग्रेस को फिर झटका, पूर्व सांसद - पूर्व विधायक भाजपा में होंगे...

कांग्रेस को फिर झटका, पूर्व सांसद – पूर्व विधायक भाजपा में होंगे शामिल, बीकानेर से भी लड़ चुके है चुनाव

bc

कांग्रेस को फिर झटका, पूर्व सांसद – पूर्व विधायक भाजपा में होंगे शामिल, बीकानेर से भी लड़ चुके है चुनाव

बीकानेर लोकसभा चुनाव से ऐन पहले नेताओं के दल-बदल का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में आज जयपुर में कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भाजपा का दामन थामेंगे। प्रदेश मुख्यालय में आज प्रस्तावित सदस्यता ग्रहण समारोह में भाजपा में शामिल हो रहे कांग्रेस नेताओं में पूर्व सांसद और पूर्व विधायक भी शामिल हैं।

कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने वाले प्रमुख नेताओं में पूर्व सांसद शंकर पन्नू और पूर्व विधायक जेपी चंदेलिया शामिल हैं। गौरतलब है कि शंकर सिंह पन्नू श्रीगंगानगर से कांग्रेस सांसद रह चुके हैं, जबकि जेपी चंदेलिया पिलानी विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक रह चुके हैं। सरकारी सेवा छोड़कर राजनीति में आए कांग्रेस नेता शंकर पन्नू ने 1998 में श्रीगंगानगर से चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी। लेकिन वर्ष 2014 के संसदीय चुनाव में उन्हें बीकानेर सीट पर भारी मतों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। उन्हें केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने 3 लाख 80 हज़ार से भी ज़्यादा वोटों से शिकस्त दी थी।

bikanernews
- Advertisment -

Most Popular