Sunday, July 7, 2024
HomeBikanerबीकानेर में आज हो सकती है बारिश, बादलों का जमावड़ा, रात में...

बीकानेर में आज हो सकती है बारिश, बादलों का जमावड़ा, रात में अंधड़ के साथ हल्की बूंदाबांदी

Facility to make card at office or home available

बीकानेर में आज हो सकती है बारिश, बादलों का जमावड़ा, रात में अंधड़ के साथ हल्की बूंदाबांदी

बीकानेर न्यूज़ (डिगेश्वर सेन बापेऊ ) ।लगातार दूसरे दिन बीकानेर में बादलों का जमावड़ा होने से गर्मी से राहत मिल रही है। शुक्रवार देर रात तक बीकानेर में तेज अंधड़ के साथ बूंदाबांदी भी हुई। जिसका असर सुबह तक चली ठंडी हवाओं के रूप में देखा गया। उम्मीद की जा रही है कि एक बार फिर तापमान में गिरावट होगी। मौसम विभाग ने बीकानेर के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए बारिश की चेतावनी दी है।

बीकानेर के अलावा चूरू, नागौर और आसपास के क्षेत्रों में भी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने बिजली कड़कने पर किसानों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और पेड़ के नीचे खड़े नहीं होने की सलाह दी है। वहीं कटी हुई फसल भी खेत में नहीं रखने की सलाह दी है। बीकानेर में पिछले चौबीस घंटे में दो बार तेज अंधड़ के साथ बूंदाबांदी हो चुकी है। शुक्रवार देर रात तूफान के कारण लोगों के घर मिट्‌टी से भर गए। वहीं बाद में आई बूंदाबांदी ने इस मिट्‌टी को जमा दिया।

तापमान में गिरावट

दस अप्रैल से ग्यारह अप्रैल तक बीकानेर में तापमान चालीस डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा, वहीं शुक्रवार से इसमें गिरावट का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार को बीकानेर में अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं न्यूनतम पारा 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि कमी के बावजूद ये सामान्य से काफी ज्यादा है। अधिकतम तापमान सामान्य से करीब डेढ़ डिग्री सेल्सियस ज्यादा है वहीं न्यूनतम पारा साढ़े चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा चल रहा है। शनिवार को इसमें और कमी आने की उम्मीद की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments