Home Bikaner नाबालिग लड़की से उसी के गांव के युवक ने बंद कमरे में...

नाबालिग लड़की से उसी के गांव के युवक ने बंद कमरे में की छेड़छाड़, मामला दर्ज

नाबालिग लड़की से उसी के गांव के युवक ने बंद कमरे में की छेड़छाड़, मामला दर्ज

नाबालिग लड़की से उसी के गांव के युवक ने बंद कमरे में की छेड़छाड़, मामला दर्ज

बीकानेर न्यूज़। जिले के महाजन थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। थाना अधिकारी कश्यप सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता ने इस संबंध में मामला दर्ज करवाया है। उसके पिता ने बताया कि शुक्रवार को उसकी बच्ची घर से कोई काम से जा रही थी। तभी रास्ते में महाजन निवासी मांगीलाल मेघवाल व उसकी मां कृष्णा देवी ने उसको अपने घर बुलाकर एक कमरे में बंद कर दिया। कमरे में पहले से ही महाजन निवासी किशनलाल अरोड़ा बैठा हुआ था, उसके साथ छेड़छाड़ की। छेड़छाड़ करने पर उसकी बच्ची ने शोर मचाया। शोर मचाने पर पड़ोसी इकट्ठे हो गए। इस पर किशनलाल अरोड़ा मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version