Home Bikaner महिला के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन तोड़ भागे बाइक सवार

महिला के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन तोड़ भागे बाइक सवार

महिला के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन तोड़ भागे बाइक सवार

महिला के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन तोड़ भागे बाइक सवार

बीकानेर न्यूज़। शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र में शनिवार को सरेराह दिन-दहाड़े एक महिला के गले से बदमाश सोने की चेन तोड़ ले गए। महिला घर से मंदिर में पूजा के लिए गई थी। अचानक हुए घटनाक्रम से महिला हक्का-बक्का रह गई। वह कुछ समझ पाती, तब तक युवक महिला को गिरा कर तंग-गलियों में अपने साथी के साथ बाइक पर भाग चुका था। घटना गोड़ सभा भवन के पास की है जब महिला मंदिर में पूजा के लिए जा रही थी पीछे से दो बाइक सवार युवक आए और झपटा मार कर महिला को सड़क पर गिराते हुए गले से सोने की चेन ले गए। इस सम्बन्ध में विकाश शर्मा पुत्र बृजसुन्दर ने कोटगेट थाने में दो अज्ञात बाइक सवार युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच हेड कनि. प्रवीण कुमार को सौप दी है।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version