Home Bikaner मासूम के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास, पॉक्सो के तहत मामला दर्ज

मासूम के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास, पॉक्सो के तहत मामला दर्ज

मासूम के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास, पॉक्सो के तहत मामला दर्ज

मासूम के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास, पॉक्सो के तहत मामला दर्ज 

बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र से एक और शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां 13 साल की बालिका को घर पर अकेला पाकर उसके साथ एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास कर डाला। इस संबंध में पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव में बुधवार सुबह करीब ग्यारह बजे बालिका अपने घर में खाना बना रही थी और उसके परिजन घर से बाहर गए हुए थे। तभी गांव का कालूराम मेघवाल उसके घर में घुस आया और पीडि़ता के साथ दुष्कर्म करने की नीयत से छेड़छाड़ करने लगा। पीडि़ता बचने के छत पर भागी और चिल्लाई, लेकिन आरोपी उसे जबरन पकड़कर नीचे ले आया एवं दुष्कर्म करने के लिए कपड़े फाड़ दिए। चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी व घर में रहने वाला पीडि़ता का चाचा आया व बालिका को छुड़वाया तो आरोपी वहां से भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version