Home Bikaner घर से भागे लड़का-लड़की सुसाइडन करने कुएं पर पहुंचे, लड़की कूदी, लड़के...

घर से भागे लड़का-लड़की सुसाइडन करने कुएं पर पहुंचे, लड़की कूदी, लड़के का बदला मन, अब पांच दिन की रिमांड पर

घर से भागे लड़का-लड़की सुसाइडन करने कुएं पर पहुंचे, लड़की कूदी, लड़के का बदला मन, अब पांच दिन की रिमांड पर
बीकानेर। शादीशुदा युवक ने नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फांस लिया। लड़की को लेकर वह भाग गया। पहले शादी करने का प्लान बनाया लेकिन बाद में साथ में सुसाइड करने एक कुएं पर पहुंच गए। लड़की कुएं में कूद गई लेकिन लड़का घर लौट आया। परिजन ने दो नवंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। अब आरोपी पर किडनैप और मर्डर के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। 72 घंटे बाद बुधवार शाम कुएं से शव बरामद कर लिया गया। मामला नागौर जिले के श्रीबालाजी थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

नागौर डीएसपी रामप्रताप बिश्नोई के अनुसार बीकानेर जिले के जसरासर थाना क्षेत्र का एक किसान परिवार नगौर के श्रीबालाजी थाना इलाके में खेत में बंटाईदार का काम करता है। किसान की 16 साल की बेटी को पड़ोसी शादीशुदा युवक ने प्रेम के जाल में फंसा लिया था। दो नवंबर की रात आरोपी उस लड़की को बहला-फुसला कर भगा ले गया। परिजन ने श्रीबालाजी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दी। परिजन ने रिपोर्ट में बताया कि लड़की दो नवंबर की रात परिवार के साथ थी। रात को वह अपने बिस्तर पर नहीं मिली। लड़की की तलाश में पुलिस ने कॉल डिटेल खंगाली तो पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ फोन पर बातचीत करना सामने आया। इसके बाद युवक को हिरासत में लिया गया। युवक ने पुलिस को बताया कि वह पहले लड़की को नोखा (बीकानेर) ले गया। वहां से बीकानेर के पांचू थाना क्षेत्र के साठिका गांव के पास सूने कुएं पर दोनों पहुंचे और सुसाइड का फैसला किया। लड़की पहले कूद गई। बाद में लड़के ने विचार बदल दिया और घर (श्रीबालाजी थाना इलाका) आ गया। आरोपी युवक की निशानदेही पर बुधवार को कुएं से शव निकाला गया। शव निकालने के लिए पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को बुलाया। कुएं में पानी होने के कारण करीब 72 घंटे की मशक्कत के बाद शव को निकाला जा सका।

शादी करने का था इरादा

नागौर एसपी नारायण टोगस के अनुसार शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजन को सौंप दिया है। युवक को घटनास्थल पर ले जाकर शिनाख्त परेड करवाई है। आरोपी को कोर्ट से 5 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। पोस्टमॉर्टम की डिटेल रिपोर्ट सामने आने के बाद पता चल सकेगा कि युवती की जान कुएं में डूबने की वजह से गई या उससे पहले ही उसका मर्डर किया गया। पुलिस के मुताबिक दोनों का जैसलमेर जाकर शादी करने का इरादा था। बाद में लड़की ने बताया कि नाबालिग होने के कारण शादी नहीं कर सकते। इसके बाद एक बार घर लौटने की बात हुई। बाद में घरवालों के डर से दोनों से जान देने का फैसला किया।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version