बीकानेर सहित पूरे राजस्थान में सर्दी का कहर जारी, कोल्डवेव अलर्ट जारी
बीकानेर न्यूज़। बीकानेर सहित पूरे राजस्थान में सर्दी का डबल अटैक जारी है। शीतलहर के चलते तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। लोग अलाव जलाकर ठंड से बचने के लिए मजबूर हैं। सीकर के फतेहपुर में लगातार चौथे दिन न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया है। वहीं, चूरू के ग्रामीण इलाकों में ओस की बूंदें जम गई हैं।
फतेहपुर सबसे ठंडा शहर
जयपुर मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहा, लेकिन एक-दो स्थानों पर अतिशीत लहर और शीतलहर का असर देखा गया। सबसे न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) में -1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा बाड़मेर में 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
मुख्य जिलों के तापमान:
- अजमेर: 5.5°C
- भीलवाड़ा: 2.2°C
- जयपुर: 7.8°C
- सीकर: 4.5°C
- कोटा: 5.4°C
- चित्तौड़गढ़: 3.2°C
- बाड़मेर: 9.9°C
- जैसलमेर: 5.8°C
- जोधपुर: 10.0°C
- बीकानेर: 4.8°C
- चूरू: 1.6°C
- श्रीगंगानगर: 5.4°C
- माउंट आबू: 1.2°C
शीतलहर का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने मंगलवार को उत्तरी और पश्चिमी राजस्थान के जिलों जैसे दौसा, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, धौलपुर, करौली, कोटा, राजसमंद, टोंक और उदयपुर में शीतलहर चलने की चेतावनी दी है। न्यूनतम तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है।
अगले 4-5 दिन ठंड का कहर जारी रहेगा
मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में आगामी चार-पांच दिनों तक शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। तापमान में किसी विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है, लेकिन कोल्डवेव की स्थिति बनी रहेगी। सर्दी के चलते प्रदेशभर में धूजणी छूटने की स्थिति बनी रहेगी।
[…] बीकानेर। प्रदेश में शीतलहर ने न्यूनतम तापमान को माइनस में ला रखा है। बीते पांच दिन से फतेहपुर में रात का पारा जमाव बिंदु से नीचे आ रहा है। रविवार को फतेहपुर में रात का पारा माइनस 1.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा 14 शहर पांच डिग्री से नीचे दर्ज किए गए। सात शहरों में रात का पारा तीन डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया है। मौसम केन्द्र जयपुर की मानें तो प्रदेश मेें 19 दिसंबर यानी अगले 72 घंटों तक तक शीतलहर का असर रहेगा। […]