Home Bikaner ऋषभ-श्रेयस IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी,वेंकटेश तीसरे सबसे महंगे भारतीय, KKR...

ऋषभ-श्रेयस IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी,वेंकटेश तीसरे सबसे महंगे भारतीय, KKR ने 23.75 करोड़ में खरीदा

ऋषभ-श्रेयस IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी,वेंकटेश तीसरे सबसे महंगे भारतीय, KKR ने 23.75 करोड़ में खरीदा

ऋषभ-श्रेयस IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी,वेंकटेश तीसरे सबसे महंगे भारतीय, KKR ने 23.75 करोड़ में खरीदा

नई दिल्ली। सऊदी अरब के जेद्दाह में चल रहे मेगा ऑक्शन में 2 इंडियन क्रिकेटर्स IPL इतिहास के सबसे बड़े खिलाड़ी बन गए हैं। पहले नंबर पर हैं ऋषभ पंत जो अब तक के सबसे महंगे क्रिकेटर हैं। दिल्ली कैपिटल के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपए में खरीदा।

दूसरे नंबर पर हैं पिछले सीजन में कोलकाता को चैंपियन बनाने वाले कप्तान और बल्लेबाज श्रेयस अय्यर। श्रेयस को पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ की बोली लगाकर खरीदा।

चौंकाने वाली डील रही वेंकटेश अय्यर की, जिनके लिए कोलकाता नाइट राइडर्स और बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स के बीच 23, 50 करोड़ तक बोली लगी। कोलकाता ने वेंकटेश को 23.75 करोड़ में खरीदा। वेंकटेशन ने पिछले IPL फाइनल में हैदराबाद के खिलाफ फिफ्टी लगाई थी।

IPL ऑक्शन के हाईलाइट्स…

PL ऑक्शन के हाईलाइट्स…

  1. मिचेल स्टार्क को 11.75 करोड़ में दिल्ली ने खरीदा। पिछले सीजन 24.75 करोड़ में कोलकाता ने खरीदा था। इस बार कीमत करीब आधी हुई।
  2. दो कप्तानों श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत पर 53.75 करोड़ खर्च हुए। श्रेयस को पंजाब किंग्स और पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा।
  • 110 करोड़ में बिके शुरुआती 6 खिलाड़ी। इनमें अर्शदीप, श्रेयस, पंत और बटलर भी शामिल हैं।

लाइव अपडेट्स

स्टोयनिस को पंजाब ने 11 करोड़ रुपए में खरीदा

ऑस्ट्रेलियन ऑलराउंडर मार्कस स्टोयनिस को पंजाब ने 11 करोड़ रुपए में खरीदा है। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। पिछले सीजन में मार्कस ने लखनऊ के लिए खेलते हुए 14 मैचों में 388 रन बनाए और 4 विकेट भी लिए थे।

वेंकटेश अय्यर IPL इतिहास के तीसरे सबसे महंगे भारतीय

कोलकाता को पिछले सीजन में चैंपियन बनाने वाले वेंकटेश अय्यर को फ्रेंचाइजी ने दोबारा टीम में शामिल किया है। उन्हें KKR ने 23.75 करोड़ रुपए में खरीदा है। इसके साथ ही वे IPL इतिहास के तीसरे सबसे महंगे भारतीय प्लेयर बन गए हैं।

बेंगलुरु ने बिडिंग में अय्यर पर 23.50 करोड़ रुपए तक बोली लगाई थी। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। 2024 IPL सीजन में अय्यर ने कोलकाता के लिए खेलते हुए 14 मैचों में 370 रन बनाए और 3 विकेट भी लिए थे।

अश्विन वापस चेन्नई में गए

भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की पहली IPL टीम में वापसी हुई है। उन्हें चेन्नई ने 9.75 करोड़ रुपए में खरीदा है। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। 2024 IPL सीजन में रविचंद्रन अश्विन ने राजस्थान के लिए खेलते हुए 15 मैचों में 9 विकेट लिए थे।

चेन्नई ने अपने ओपनर रचिन रविंद्र को खरीदा

कीवी बल्लेबाज रचिन रवींद्र को चेन्नई ने फिर से टीम में शामिल किया है। RTM कार्ड यूज करते हुए चेन्नई ने रवींद्र को 4 करोड़ रुपए में खरीदा है। उनका बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपए था। पिछले सीजन में रचिन रविंद्र ने चेन्नई के लिए खेलते हुए 10 मैचों में 222 रन बनाए थे।

हर्षल पर पंजाब ने RTM यूज नहीं किया, हैदराबाद ने खरीदा

ऑक्शन के चौथे सेट के प्लेयर हर्षल पटेल को हैदराबाद ने 8 करोड़ रुपए में खरीदा है। पंजाब ने हर्षल के लिए RTM कार्ड यूज नहीं किया। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। पिछले सीजन में पटेल पर्पल कैप होल्डर रहे थे, उन्होंने पंजाब के लिए खेलते हुए 14 मैचों में 24 विकेट लिए थे।

जेक फ्रैजर दूसरी बार दिल्ली में शामिल

ओपनिंग बैट्समैन जेक फ्रैजर-मैकगर्क को दिल्ली ने दूसरी बार IPL ऑक्शन में खरीदा है। दिल्ली ने RTM कार्ड यूज करते हुए जेक को 9 करोड़ रुपए की बोली लगाकर टीम में शामिल किया है। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। पिछले सीजन में जेक ने दिल्ली से खेलते हुए 9 मैच में 330 रन बनाए थे, जिसमें चार फिफ्टी शामिल थीं।

राहुल त्रिपाठी को चेन्नई ने 3.40 करोड़ रुपए में खरीदा

कैप्ड बैटर राहुल त्रिपाठी को चेन्नई ने 3.40 करोड़ रुपए में खरीदा है। उनका बेस प्राइस 75 लाख रुपए था। पिछले सीजन में त्रिपाठी ने हैदराबाद से खेलते हुए 6 मैच में 165 रन बनाए थे।

कॉन्वे को चेन्नई ने 6.25 करोड़ रुपए में खरीदा

कैप्ड बैटर डेवोन कॉन्वे को चेन्नई ने 6.25 करोड़ रुपए में खरीदा है। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। 2023 सीजन में कॉनवे ने चेन्नई से ही खेलते हुए 16 मैच में 672 रन बनाए थे।

हैरी ब्रुक दिल्ली से खेलेंगे, 6.25 करोड़ में बिके

मार्की लिस्ट खत्म होने के बाद तीसरे सेट से कैप्ड बैटर हैरी ब्रूक को दिल्ली ने 6.25 करोड़ रुपए में खरीदा है। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। 2023 IPL सीजन में हैदराबाद से खेलते हुए ब्रूक ने 11 मैच में 190 रन बनाए थे, जिसमें एक शतक शामिल है।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version