Home Bikaner सफाई कर्मचारियों ने सरकार को दी हड़ताल की चेतावनी, जाने वजह

सफाई कर्मचारियों ने सरकार को दी हड़ताल की चेतावनी, जाने वजह

सफाई कर्मचारियों ने सरकार को दी हड़ताल की चेतावनी, जाने वजह

बीकानेर। राजस्थान में सफाई कर्मचारियों के लिए करीब 24 हजार पदों पर भर्ती होनी है। जिसको लेकर आवेदन प्रकिया जारी है लेकिन अनुभव प्रमाण पत्र को लेकर आक्रोश व्याप्त है। सफाई कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न संगठन लगातार अनुभव प्रमाण पत्र को लेकर सरकार को शिथिलता देने की मांग लगातार कर रहे हैं।

दो बार आगे बढ़ाई जा चुकी है तारीख
वहीं दूसरी और दो बार तारीख आगे बढ़ाने के बावजूद जितने पदों पर भर्तियां निकाली गयी है। उतने ही फॉर्म नहीं भरे जा सकें हैं। वहीं अब संयुक्त वाल्मीकि एवं सफाई श्रमिक संघ ने अनुभव प्रमाण पत्र में वाल्मीकि समाज को शीतलता देने की मांग शुरू कर दी है। इसके साथ ही ऐसा नहीं होने पर शनिवार से प्रदेशभर में सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने की चेतावनी भी दी है।

लोगो को नहीं मिल रहे हैं अनुभव प्रमाण पत्र
राजस्थान में सफाई कर्मचारियों की होने वाली भर्ती में प्राइवेट कंपनियों की ओर से जारी प्रमाण-पत्र मान्य नहीं होंगे। नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषद में सड़क की सफाई और सार्वजनिक सीवर की सफाई का काम करने वाली कंपनी और ठेकेदारों से जारी प्रमाण-पत्र ही मान्य होंगे। इनकी ओर से जारी प्रमाण-पत्र को नगर पालिका में अधिकारी और निगम आयुक्त या आयुक्त की ओर से नामित अधिकारी वेरिफाई करेंगे। जिसकी वजह से प्रदेशभर में सफाई कर्मचारी भर्ती के आवेदन प्रमाण-पत्र को लेकर विरोध हो रहा है।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version