Home Bikaner देश में मंकीपॉक्स का दूसरा मरीज मिला, सरकार ने जारी की एडवाइजरी,...

देश में मंकीपॉक्स का दूसरा मरीज मिला, सरकार ने जारी की एडवाइजरी, देखे खबर

देश में मंकीपॉक्स का दूसरा मरीज मिला, सरकार ने जारी की एडवाइजरी, देखे खबर

देश में मंकीपॉक्स का दूसरा मरीज मिला, सरकार ने जारी की एडवाइजरी, देखे खबर

बीकानेर न्यूज़। मंकीपॉक्स के तेजी से फैलने वाले और जानलेवा स्ट्रेन की मौजूदगी की पुष्टि के बाद केरल के एक और व्यक्ति के इससे संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। एर्नाकुलम में भर्ती मरीज की रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पीड़ित की हालत स्थिर है। इससे पहले 18 सितंबर को ही मल्लपुरम के 38 वर्षीय व्यक्ति के मंकी पॉक्स से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। वह दुबई से लौटा था। इस व्यक्ति में मंकीपॉक्स का क्लाड 1 बी स्ट्रेन पाया गया था। इसे बेहद संक्रमण फैलाने वाला स्ट्रेन घोषित है किया गया है। देश में अब तक 3 मरीज मिल चुके हैं।
मंकीपॉक्स के मामले पर लगाम लगाने के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को एडवाइजरी जारी कर दी है। केंद्र सरकार ने कहा है कि मंकीपॉक्स के मामले सामने न आए, इसके लिए राज्यों को हेल्थ एक्शन लेना चाहिए। वहीं, सभी राज्यों को अपना स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयारियों की समीक्षा करनी चाहिए।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 14 अगस्त को मंकीपॉक्स को ग्लोबल पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया था। दो साल में यह दूसरी बार है जब WHO ने मंकीपॉक्स को लेकर हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया है। देश में कोविड-19 का पहला मामला भी केरल में ही आया था।
 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version