Friday, October 18, 2024
HomeBikanerचोरो ने भगवन को भी नहीं छोड़ा, मंदिर से उड़ाए भगवान के...

चोरो ने भगवन को भी नहीं छोड़ा, मंदिर से उड़ाए भगवान के मुकुट और वस्त्र

bc

चोरो ने भगवन को भी नहीं छोड़ा, मंदिर से उड़ाए भगवान के मुकुट और वस्त्र

बीकानेर। जिले में लगातार चोरी की वारदाते हो रही है। हालात ऐसे है कि अब तो देवी देवता भी सुरक्षित नहीं है। भगवान के घर से चोरी हो जाने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में कोटगेट थाने में काली माता मंदिर के पुजारी भंवरी गिरी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवया है। घटना रामदेव टाईल्स के पास काली माता मंदिर बान्द्रा बास में 29 सितम्बर की रात से 30 सितम्बर सुबह के बीच की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि रात के समय में अज्ञात चोरों ने मंदिर में सेंधमारी की और रामदेव जी का छत्र,मुकुट,चांदी क छत्र,लड्डू गोपाल का झुला,तीन वस्त्रों की जोड़ी,चांदी का चंवर सहित अनेक सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

bikanernews
- Advertisment -

Most Popular