Home Bikaner तीन बहनों पर धोखाधड़ी का आरोप, फर्जी वसीयत बनाकर पेंशन और जेवरात...

तीन बहनों पर धोखाधड़ी का आरोप, फर्जी वसीयत बनाकर पेंशन और जेवरात हड़पने का आरोप

तीन बहनों पर धोखाधड़ी का आरोप, फर्जी वसीयत बनाकर पेंशन और जेवरात हड़पने का आरोप

बीकानेर। तीन बहनों द्वारा धोखाधड़ी और गबन का मामला सामने आया है। कोटा निवासी शबनम ने बीकानेर के सदर पुलिस थाने में शाहिस्ता, सगुफ्ता नाज, और शबाना के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। यह घटना 20 फरवरी 2024 से 29 फरवरी 2024 के बीच की बताई जा रही है। शिकायतकर्ता शबनम ने अपनी रिपोर्ट में आरोप लगाया कि तीनों बहनों ने फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से एक वसीयत तैयार की। आरोपियों ने प्रार्थिया के माता-पिता के खातों से पेंशन और जमा राशि निकाल ली। इसके अलावा, उन्होंने सांठगांठ करके माता-पिता के जेवरात भी हड़प लिए। शबनम की शिकायत के आधार पर सदर पुलिस ने तीनों बहनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस इस धोखाधड़ी और गबन के मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version