Friday, February 7, 2025
HomeBikanerमहिला ने प्रेमी के साथ मिल अपने गर्भ में पल रहे बच्चे...

महिला ने प्रेमी के साथ मिल अपने गर्भ में पल रहे बच्चे को गिराया, पति को मारने का रचा षडय़ंत्र

महिला ने प्रेमी के साथ मिल अपने गर्भ में पल रहे बच्चे को गिराया, पति को मारने का रचा षडय़ंत्र

बीकानेर न्यूज़। बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में पत्नी द्वारा पति के खिलाफ षडयंत्र रच मारने का प्रयास और गर्भ में पल रहे बच्चे को गिराने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में सिने मैजिक हॉल के पास रहने वाले युवक ने अपनी पत्नी व एक अन्य के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। घटना सिने मैजिक हाल क्षेत्र में 5 दिसम्बर 2023 से 30 सितम्बर 2024 के बीच की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ षडयंत्र रचकर पेट में पल रहे बच्चे को गिरा दिया। प्रार्थी ने बताया कि उसकी पत्नी ने अवैध सम्बंध के कारण उसे भी जान से मारने का षडय़ंत्र रचा। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 
bikanernews
- Advertisment -

Most Popular