Bikaner News: बीकानेर में 38 डिग्री पार पहुंचा तापमान, आज तेज अंधी के साथ रहेगी बादलों की आवाजाही, विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम में बदलाव, तापमान में आई गिरावट



Bikaner News: बीकानेर में 38 डिग्री पार पहुंचा तापमान, आज तेज अंधी के साथ रहेगी बादलों की आवाजाही, विभाग ने जारी किया अलर्ट
Bikaner Weather :- बीकानेर सहित पूरे राजस्थान में मौसम परिवर्तन का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को बीकानेर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया था। हालांकि, सीमावर्ती क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बीकानेर और जोधपुर संभाग में अधिकतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। गुरुवार को बीकानेर में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
तेज हवा और बादलों की आवाजाही का अनुमान
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, गुरुवार को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण सीमावर्ती जिलों में तेज आंधी के साथ बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। जयपुर मौसम केंद्र ने बताया कि जोधपुर और बीकानेर संभाग में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएँ चलेंगी। इस दौरान तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। हालांकि, बारिश की संभावना काफी कम रहेगी।
27-28 मार्च को और गिरेगा तापमान
मौसम केंद्र के अनुसार, अगले 48 घंटों तक प्रदेश में मौसम परिवर्तन का सिलसिला जारी रहेगा। 27 और 28 मार्च को उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट होने की प्रबल संभावना है। इसके बाद मौसम फिर से शुष्क हो जाएगा। मौसम विभाग ने लोगों को तेज हवा और बदलते मौसम के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी है।