Home Bikaner बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 51 करोड़ की साइबर ठगी में 6...

बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 51 करोड़ की साइबर ठगी में 6 आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 51 करोड़ की साइबर ठगी में 6 आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर न्यूज़। पुलिस ने एक बड़े साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 51 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में शहर के 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशन और व्यास कॉलोनी थानाधिकारी सुरेंद्र पचार के नेतृत्व में की गई। पकड़े गए आरोपी बैंक खातों को किराए पर लेकर अवैध लेनदेन करते थे और कमीशन के रूप में अपनी हिस्सेदारी रखते थे।

 

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से 75 संदिग्ध बैंक खाते, 16 चेक बुक, 23 एटीएम कार्ड, 3 फर्म की सील और अन्य दस्तावेज जब्त किए गए हैं। यह गिरोह देश के विभिन्न राज्यों जैसे केरल, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और राजस्थान समेत 20 राज्यों में साइबर फ्रॉड में संलिप्त था।

 

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में समर्थ सोनी, धर्मनारायण, रोहित सिंह सोलंकी, शिवनारायण सिंह, विकास बिश्नोई, और गुरुदेव बिश्नोई शामिल हैं। पुलिस ने गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया, जिसमें खान मोहम्मद आरपीएस थानाधिकारी साईबर, सुरेन्द्र पचार पुनि थानाधिकारी, जेएनवीसी दीपक यादव सउनि, रामकरण सउनि, दिलीप सिंह सउनि, कानदान हैडकांनि, अब्दुल सतार, योगेन्द्र हैडकांनि, महावीर हैडकांनि, श्रीराम, सूर्यप्रकाश कानि, देवेन्द्र कानि, लखविन्द्रसिंह कानि, मुकेश कानि, प्रभु कानि, बाबूलाल कानि, गोविन्द्र कानि, सुभाष कानि, महेन्द्र कानि, प्रदीप कानि, सत्यनारायण कानि, धर्मेन्द्र कानि, राजेन्द्र डीआर सहित कई अधिकारी और जवान शामिल थे।

 

अगर आपके साथ भी साइबर ठगी की कोई घटना होती है, तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version