Home Bikaner महिला ने जेठ पर दुष्कर्म का लगाया आरोप, चाय में नशा मिलाकर...

महिला ने जेठ पर दुष्कर्म का लगाया आरोप, चाय में नशा मिलाकर किया शोषण

महिला ने जेठ पर दुष्कर्म का लगाया आरोप, चाय में नशा मिलाकर किया शोषण

बीकानेर न्यूज़। जिले के नोखा में एक विधवा महिला ने अपने जेठ पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना है कि उसके पति के निधन के बाद जेठ पेंशन और नौकरी से जुड़ी कागजी कार्रवाई के बहाने उसके घर आता था।

12 मार्च 2024 को दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराने के बहाने आरोपी ने महिला को अपने घर बुलाया। वहां उसे नशीली चाय पिलाई, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। इस दौरान आरोपी ने दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने बार-बार पीड़िता का यौन शोषण किया।

महिला के अनुसार, जब वह परेशान होकर बीकानेर चली गई, तो 18 जनवरी 2025 को आरोपी वहां भी पहुंच गया और धमकी देकर उसे वापस नोखा बुला लिया। 20 जनवरी को नोखा लौटने पर आरोपी ने फिर से दुष्कर्म किया। इसके साथ ही आरोपी के बेटे पर भी महिला ने मारपीट का आरोप लगाया है।

पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है, और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version