Tuesday, September 17, 2024
HomeBikanerबीकानेर सहित पुरे प्रदेश में गर्मी फिर दिखाएगी तेवर, लो प्रेशर एरिया...

बीकानेर सहित पुरे प्रदेश में गर्मी फिर दिखाएगी तेवर, लो प्रेशर एरिया का असर खत्म

Facility to make card at office or home available

बीकानेर सहित पुरे प्रदेश में गर्मी फिर दिखाएगी तेवर, लो प्रेशर एरिया का असर खत्म

 

बीकानेर न्यूज़। मानसून वापस सक्रिय हुआ। बारिश हुई। एक दिन गर्मी से राहत भी रही लेकिन धूप निकलते ही गर्मी ने असर दिखाया। शुक्रवार के बाद शनिवार को मौसम के और तल्ख होगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को तापमान वापस 39 डिग्री तक पहुंचेगा। लो प्रेशर एरिया के कारण 3 और 4 सितंबर को बीकानेर में मानसून सक्रिय रहा। दोनों दिन बारिश भी हुई। पहले बीकानेर शहर में मूसलाधार बारिश भी हुई। उसके बाद भी मानसून सक्रिय रहा। बादलों की आवाजाही लगी रही पर बारिश नही हुई। दो दिनों तक गर्मी पर लगाम जरूर लगी रही। शुक्रवार तक और बादलों की आवाजाही रहने के आसार हैं। उसके बाद आसमान पूरी तरह साफ होगा। इससे गर्मी बढ़ने के आसार हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले सप्ताह पारा 39 डिग्री तक पहुंच सकता है। रात का तापमान भी 28 डिग्री के करीब दर्ज होगा जबकि बीती रात का तापमान 25.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। गुरुवार को दिनभर धूप खिली। दोपहर बाद हल्के बादलों की आवाजाही रही पर बारिश जैसे हालात नहीं बने शुक्रवार को बादल तो रह सकते हैं मगर बारिश का कोई संक्त नहीं है। गुरुवार को भी जिले के किसी भी कस्बे में बारिश रिकार्ड नहीं की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments