Saturday, July 27, 2024
HomeBikanerबीकानेर में आठ साल की बालिका से दुष्कर्म का आरोपी राजगढ़ से...

बीकानेर में आठ साल की बालिका से दुष्कर्म का आरोपी राजगढ़ से गिरफ्तार।

Facility to make card at office or home available

बीकानेर में आठ साल की बालिका से दुष्कर्म का आरोपी राजगढ़ से गिरफ्तार।

बीकानेर में आठ साल की बालिका से दुष्कर्म का आरोपी राजगढ़ से गिरफ्तार।

बीकानेर न्यूज़। 11 जनवरी 2024 : नापासर के सींथल में सोमवार की शाम को 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाला युवक सोमवार को दिन में 1.25 बजे ही चूरू पुलिस की गिरफ्त में आ गया था। ट्रेन के लोकल डिब्बे में दुष्कर्मी को सादुलपुर स्टेशन पर पकड़ा और उसे बीकानेर पुलिस को सौंपा आरोपी नापासर के सौंथल में लालसिंहपुरा क्षेत्र में रहने वाले मोहित कुम्हार ने सोमवार की शाम को पड़ोस में रहने वाली सात साल की बच्ची को सुनसान बाड़े में ले जाकर अश्लील वीडियो दिखाई और निर्वस्त्र कर उसके साथ दुष्कर्म किया था।

वारदात के बाद अभियुक्त फरार हो गया और रात बीकानेर में गुजारी। मंगलवार को सुबह 9.30 बजे बीकानेर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन के लोकल डिब्बे में बैठकर रवाना हो गया। मोहित पूर्व में दिल्ली में एथलीट रहा है। फरारी काटने वहां जा रहा था। इस दौरान बीकानेर पुलिस को पता चला तो चूरू पुलिस को एक्टिव किया। राजगढ़ के सीओ इस्लाम खां टीम के साथ सादुलपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे और वहां बीकानेर से दिल्ली जा रही ट्रेन की तलाशी ली तो करीब 1.25 बजे लोकल डिब्बे में छिपकर बैठा मोहित पकड़ा गया। अभियुक्त को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

दिन में दुष्कर्म का आरोपी ट्रेन से दिल्ली भागने की फिराक में था, पुलिस ने उसे रास्ते में ही पकड़ लिया। उसके मोबाइल की छानबीन की तो आपत्तिजनक तस्वीरें और फोटोज मिले हैं। मामले की जांच कर साक्ष्य इकट्ठे कर उसे सजा दिलाई जा सके। अभियुक्त की गिरफ्तारी पर 10,000 रुपए का इनाम भी रखा गया था। – दीपक कुमार शर्मा, एएसपी सिटी

 

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments