Sunday, September 8, 2024
HomeBikaner6 वर्ष से फरार डबल मर्डर का दोषी गिरफ्तार, पैरोल पर गया...

6 वर्ष से फरार डबल मर्डर का दोषी गिरफ्तार, पैरोल पर गया था घर

Facility to make card at office or home available

6 वर्ष से फरार डबल मर्डर का दोषी गिरफ्तार, पैरोल पर गया था घर

बीकानेर। झुंझुनूं के नवलगढ़ में डबल मर्डर मामले में गिरफ्तार एक युवक को बीकानेर सेंट्रल जेल भेजा गया था। वर्ष 2019 में उसे पैरोल पर छोड़ा गया लेकिन वापस नहीं लौटा। डबल मर्डर के इस आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने दस हजार रुपए का ईनाम घोषित किया। अब बीकानेर पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया है।

बीकानेर पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम के अनुसार नवलगढ़ के हनुमान की ढाणी तन ढाणिया में रहने वाले 31 साल के कमलेश माली को डबल मर्डर के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। वो सेंट्रल जेल बीकानेर भेजा गया। यहां से उसने साल 2019 में पैरोल ली । तय अवधि के बाद उसे वापस लौटना था लेकिन वो नहीं आया। इस पर उसकी छानबीन की गई लेकिन हाथ नहीं आया। पिछले दिनों उसके बारे सुराग मिला था। इसके बाद पुलिस की एक टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए कोशिश करती रही। उसके खिलाफ स्थायी वारंट जार किया गया।साथ ही दस हजार रुपए का ईनाम रखा गया। आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी में हेड कांस्टेबल किशन सिंह, कांस्टेबल रविंद्र सिंह व पुष्पेंद्र सिंह की खास भूमिका रही।

जमानतियों पर भी होती है कार्रवाई

जेल से पैरोल लेने पर जमानत भी देनी पड़ती है। पिछले दिनों बीकानेर जेल से एक बंदी फरार हुआ तो उसके जमानतियों के खिलाफ बीछवाल थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। ऐसे में बंदी को फरार कराने में सहयोग वालों की भी पुलिस को तलाश है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments