Sunday, February 9, 2025
HomeBikanerबीकानेर में यहा आईपीएल में लगाया जाता था सट्टा, मिला 5 करोड़...

बीकानेर में यहा आईपीएल में लगाया जाता था सट्टा, मिला 5 करोड़ का ट्रांजेक्शन, आरोपी फरार – IPL Betting Gang Exposed

बीकानेर में यहा आईपीएल में लगाया जाता था सट्टा, मिला 5 करोड़ का ट्रांजेक्शन, आरोपी फरार – IPL Betting Gang Exposed 


बीकानेर,31 मार्च। इन दिनों आईपीएल चल रहा है। जिसके चलते सटोरिये भी एक्टिव है। बड़े पैमाने पर सट्टा खेला और खिलवाया जा रहा है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने इस सम्बंध में बीती रात को कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम की नजर एक युवक पर पड़ी जो कि मोबाइल मेें कुछ जोड़ कर रहा था।

पुलिस ने युवक के पास जाकर पुछताछ की तो युवक हड़बड़ा गया। इस दौरान युवक मोबाइल ओर हिसाब किताब छेाड़कर भाग गया। पुलिस ने जब जानकारी जुटाई तो पता चला की युवक द्वारा आईपीएल पर सट्टे का काम किया जा रहा था। पुलिस को करीब 5 करोड़ का हिसाब मिला है। पुलिस ने आरोपी युवक सुरेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसकी तलाश की जा रही है। बता दे कि आईपीएल मैचों पर बड़े स्तर पर सट्टा किया जाता है।

 
bikanernews
- Advertisment -

Most Popular