Saturday, July 27, 2024
HomeSri Dungargarhपुलिस ने अलग अलग मामलों में आधे दर्जन लोगों को दबोचा

पुलिस ने अलग अलग मामलों में आधे दर्जन लोगों को दबोचा

Facility to make card at office or home available

पुलिस ने अलग अलग मामलों में आधे दर्जन लोगों को दबोचा

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ व सेरूणा पुलिस की कार्रवाई में अलग अलग मामलों में कुल 6 जनों को गिरफ्तार किया गया। सेरूणा थाने के एएसआई चैनदान ने कार्रवाई करते हुए सेरूणा से पूनरासर रोड पर रात करीब 8.30 बजे 46 पव्वे अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने इसी गांव के निवासी चुन्नीलाल नायक के खिलाफ मामला दर्ज किया।

वहीं इसी थाने के एएसआई राजकुमार ने सरसों चोरी कर के भागने के आरोप में गोपालसर निवासी 31 वर्षीय जंजीर बावरी को गिरफ्तार किया। एएसआई चैनदान ने गाली गलौच करते हुए लड़ाई झगड़ा करने के आरोप में सेरूणा निवासी 55 वर्षीय चुन्नीलाल मेघवाल व 55 वर्षीय भुराराम मेघवाल को गिरफ्तार किया। श्रीडूंगरगढ़ थाने में एसआई इंद्रलाल ने कार्रवाई करते हुए संगीन अपराध रोकने के लिए नोहर निवासी 36 वर्षीय जीतू सिंधी व प्रताप बस्ती निवासी 22 वर्षीय कालूराम सोनी को गिरफ्तार किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments