Saturday, July 27, 2024
HomeRajasthanJaipurराजस्थान की भजनलाल सरकार ने जारी किया आदेश, रद्द कर दी यह...

राजस्थान की भजनलाल सरकार ने जारी किया आदेश, रद्द कर दी यह नियुक्तियां।

Facility to make card at office or home available

राजस्थान की भजनलाल सरकार ने जारी किया आदेश, रद्द कर दी यह नियुक्तियां। 

रद्द कर दी यह नियुक्तियां।

बीकानेर न्यूज़। 11 जनवरी 2024 : राजस्थान में भाजपा की सरकार बनते ही प्रशासनिक और राजनीतिक ढांचे में फेर-बदल का सिलसिला जारी हो गया है। भजनलाल सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल के साथ अब कांग्रेस राज में हुई राजनीतिक नियुक्तियों को भी रद्द कर दिया है। कल बुधवॉर को राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग ने आदेश जारी कर कांग्रेस राज में नगर निगम, नगर पालिकाओं और नगर परिषद में मनोनीत सदस्य और मनोनयन को रद्द करने का फैसला किया है। आप को बतादे की राजस्थान की पूर्व कांग्रेस सरकार दवारा नगर निगम, नगर पालिकाओं और नगर परिषद में जनप्रतिनिधियों को मनोनीत पार्षद और समितियों का सदस्य बनाकर कर राजनीतिक नियुक्तियां दी गई थी। ऐसे में अब राजस्थान में भजनलाल सरकार के गठन के एक महीने बाद अब स्वायत्त शासन विभाग ने राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 की धारा 6 के तहत सभी नियुक्तियों को रद्द करने का फैसला किया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments