बीकानेर सहित पुरे राजस्थान में इस बार होगी ताबड़तोड़ बारिश, जानें कब आ रहा मानसून

बीकानेर सहित पुरे राजस्थान में इस बार होगी ताबड़तोड़ बारिश, जानें कब आ रहा मानसून

बीकानेर न्यूज़। राजस्थान में इन दिनों तेज गर्मी और लू के थपेड़ों ने लोगों को झुलसा कर रख दिया। लोग मानसूनी बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। इस बीच राहत की खबर है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, मानसून अंडमान-निकोबार पहुंच गया है। 31 मई तक यह केरल पहुंच जाएगा। इस साल मानसून सामान्य तारीख से पहले ही केरल में दस्तक दे सकता है। वैसे केरल में मानसून आने की सामान्य तारीख 1 जून है। वहीं, माना जा रहा है कि राजस्थान में इस साल 30 जून के आस-पास मानसून प्रवेश कर सकता है। इसी के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि ला नीना के प्रभाव की वजह से इस बार अच्छी बारिश होगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अरब सागर व एवं दक्षिणी अंडमान सागर में मानसून के पूर्व की गतिविधियां आरंभ हो गई है। भारतीय मानसून के लिए शुभ संकेत है। मौसम विभाग के अनुसार केरल में 31 मई को दस्तक दे सकता है, जो धीरे-धीरे आगे बढ़ता हुआ 30 जून के आस-पास दक्षिणी राजस्थान में प्रवेश कर सकता है। हालांकि केरल में मानसून के आगमन और रफ्तार के आधार पर राजस्थान में मानसून के आगमन की तिथि का सटीक अनुमान लगेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button