Saturday, July 27, 2024
HomeBikanerकांग्रेस संवाद कार्यक्रम: एक फरवरी को बीकानेर आएंगे रंधावा, डोटासरा और जुली।

कांग्रेस संवाद कार्यक्रम: एक फरवरी को बीकानेर आएंगे रंधावा, डोटासरा और जुली।

Facility to make card at office or home available

कांग्रेस संवाद कार्यक्रम: एक फरवरी को बीकानेर आएंगे रंधावा, डोटासरा और जुली।

बीकानेर न्यूज़। 28 जनवरी 2024 : बीकानेर 28 जनवरी – राजस्थान प्रदेश कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत अपना अभियान चालू कर दिया है इसके त हत राजस्थान के वरिष्ठ नेताओं का लोकसभा वार कांग्रेस से संवाद कार्यक्रम तय किए गए है ।

जिला संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया की बीकानेर लोकसभा क्षेत्र हेतु राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव सुखजिंदर सिंह रंधावा, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली 1 फरवरी 2024 की शाम बीकानेर पहुंचेंगे 2 फरवरी 2024 को सुबह 11 से 3 के बीच जिले के कांग्रेस नेताओं से पदाधिकारियों से लोकसभा बीकानेर के लिए प्रत्याशी और चुनाव किस तरह जीता जाए को लेकर परिचर्चा करेंगे ।

बीकानेर शहर और देहात कांग्रेस की अध्यक्षता में सम्पन्न होने वाले इस परिचर्चा संवाद कार्यक्रम में जिले के एआईसीसी सदस्य, प्रदेश कांग्रेस की तरफ से नियुक्त संभाग और जिला प्रभारी, जिले से प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी, पीसीसी सदस्य, लोकसभा 2019 के प्रत्याशी, विधानसभा 2023 के विधायक विधायक प्रत्याशी, जिला प्रमुख, नगर निगम एवम निकाय के अध्यक्ष या नेता प्रतिपक्ष,जिले के ब्लॉक अध्यक्ष, जिले में रहने वाले प्रदेश के अग्रिम संगठनों, विभागों, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जिले में अग्रिम संगठनों विभागों प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, जिला कांग्रेस पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, और पूर्व सांसद पूर्व विधायक, जिला परिषद सदस्य,सरपंच,पंच,पार्षद भागीदारी निभायेंगे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments