Saturday, July 27, 2024
HomeBikanerअवैध रूप से में घुसकर ढाणी में लगाई आग, ग्रह-गृहस्ती का समान...

अवैध रूप से में घुसकर ढाणी में लगाई आग, ग्रह-गृहस्ती का समान जलकर राख

Facility to make card at office or home available

अवैध रूप से में घुसकर ढाणी में लगाई आग, ग्रह-गृहस्ती का समान जलकर राख

बीकानेर न्यूज़। क्षेत्र के नोखा थान में अवैध रूप से खेत में घुसकर ढाणी में आग लगाने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भ्याउं कंवलीसर निवासी छोटुसिंह ने भ्याउं कंवलीसर निवासी मालसिंह, गजुसिंह व जेठुसिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। परिवादी का आरोप है कि आरोपियों मिलकर उसकी ढाणी में आग लगा दी। जिससे उसकी ढाणी व ढाणी में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया। जिसमें एक तिरपाल, 30 किलो तिल, 20 किलो मोठ, 21 बर्तन, 15 किलो ग्वार, तीन माचा, पांच रजाई व अन्य जरूरी सामान जल गया। नोखा पुलिस ने कोर्ट इस्तगासे के जरिए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments