Saturday, July 27, 2024
HomeBikanerकिसानों का दिल्ली कूच : पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर बैरिकेडिंग तोडऩे...

किसानों का दिल्ली कूच : पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर बैरिकेडिंग तोडऩे की कोशिश, पुलिस ने ड्रोन से आंसू गैस के गोले दागे

Facility to make card at office or home available

किसानों का दिल्ली कूच : पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर बैरिकेडिंग तोडऩे की कोशिश, पुलिस ने ड्रोन से आंसू गैस के गोले दागे

नई दिल्ली।  पंजाब से किसानों का दिल्ली कूच शुरू हो गया है। 12 फरवरी की रात चंडीगढ़ में साढ़े 5 घंटे चली मीटिंग में किसान नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के बीच न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) गारंटी कानून और कर्ज माफी पर सहमति नहीं बन पाई थी। वहीं, शंभू बॉर्डर पर हंगामा मचा हुआ है। हरियाणा पुलिस ने फिलहाल किसानों को आगे बढऩे से रोक दिया है। किसान दिल्ली कूच की जिद पर अड़े हैं। जैसे ही पंजाब से किसानों की भीड़ हरियाणा की तरफ बढ़ती है तो तुरंत मशीन और ड्रोन के जरिए आंसू गैस के गोले छोड़कर उन्हें खदेड़ दिया जा रहा है। पंजाब-हरियाणा की शंभू बॉर्डर पर एक तरफ ड्रोन से किसानों की निगरानी की जा रही है, वहीं भीड़ दिखने पर ड्रोन से आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं। शंभू बॉर्डर पर कुछ युवकों ने बैरिकेडिंग तोडऩे की कोशिश की। हालांकि, किसानों का काफिला अभी पीछे ही है।किसान मजदूर मोर्चा के संयोजक सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि सरकार किसानों की मांगों को लेकर सीरियस नहीं है। उनके मन में खोट है। वह सिर्फ टाइम पास करना चाहती है। हम सरकार के प्रस्ताव पर विचार करेंगे, लेकिन आंदोलन पर कायम हैं। उधर, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि बातचीत के जरिए सब बातों का हल निकलना चाहिए। कुछ ऐसे मामले हैं, जिन्हें सुलझाने के लिए कमेटी बनाने की जरूरत है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments