Monday, February 17, 2025
HomeBikanerविद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर: आठवीं बोर्ड परीक्षा में हुआ बड़ा बदलाव,...

विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर: आठवीं बोर्ड परीक्षा में हुआ बड़ा बदलाव, पढ़ें यह खबर

विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर: आठवीं बोर्ड परीक्षा में हुआ बड़ा बदलाव, पढ़ें यह खबर

बीकानेर। निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अनुसार भले ही कक्षा आठवीं बोर्ड में किसी विद्यार्थी को अनुत्तीर्ण घोषित नहीं किया जाता है। परन्तु विद्यार्थी के 33 प्रतिशत से कम अंक रहने वाले विषय में ई ग्रेड दी जाएगी। इसका मतलब होगा कि इस विषय की पूरक परीक्षा देनी होगी। यानि ए, बी, सी, डी ग्रेड मिली तो आठवीं पास, अगली कक्षा 9 में क्रमोन्नत होना। जबकि ई ग्रेड का मतलब होगा सप्लीमेंट्री।

प्रारंभिक शिक्षा निदेशक ने ग्रेडिंग सिस्टम में पांच तरह की ग्रेड तय की है। इन पांच ग्रेडिंग को प्राप्त करने के लिए अंक भी निर्धारित हैं। कक्षा आठ की बाेर्ड की परीक्षा 2024 में दक्षता आधारित प्रश्न शामिल किए जाएंगे। साथ ही बीस अंक सत्रांक के लिए एवं 80 अंक लिखित मूल्यांकन के लिए रखे गए हैं। सत्रांक के बीस अंकों में से पांच अंक उपस्थिति तथा 15 अंक एसए-1, एसए-2 अन्य शैक्षिक व्यक्तिगत गुण, अभिवृत्ति आधारित गतिविधियां के आधार पर दिए जाएंगे।

परीक्षा परिणाम की ग्रेड का निर्धारण
अंक प्रतिशत
81-100 – ग्रेड ए
61-80 – ग्रेड बी
41-60 – ग्रेड सी
33-40 – ग्रेड डी
0-32 – ग्रेड ई

 
bikanernews
- Advertisment -

Most Popular