Saturday, July 27, 2024
HomeBikanerबीकानेर में भाजपा से निष्कासित नेताजी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाने...

बीकानेर में भाजपा से निष्कासित नेताजी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाने क्या है पूरा मामला?

Facility to make card at office or home available

बीकानेर में भाजपा से निष्कासित नेताजी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाने क्या है पूरा मामला?

बीकानेर न्यूज़। बीकानेर में बीजेपी से निष्कासित नेताजी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दरअसल भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित उस्मान गनी को मुक्ताप्रसाद पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।

बता दें कि भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने दो दिन पूर्व बीकानेर शहर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष उस्मान गनी को पार्टी का अनुशासन भंग करने के आरोप में भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से 06 साल के लिए निष्कासित किया था। उस्मान गनी पर आरोप था कि उस्मान गनी द्वारा इलेक्ट्रोनिक मीडिया पर भाजपा की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया था। जिसके बाद पार्टी ने संज्ञान लेते हुए उस्मान गनी के इस कृत्य को अनुशासन भंग मानते हुए 06 साल के लिए भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments