Saturday, July 27, 2024
HomeBikanerबीकानेर नगर निगम का बजट इस दिन पेश होगा, यहां होगी बोर्ड...

बीकानेर नगर निगम का बजट इस दिन पेश होगा, यहां होगी बोर्ड की बैठक।

Facility to make card at office or home available

बीकानेर न्यूज़ : नगर निगम के वित्तीय वर्ष 2024-25 के प्रस्तावित बजट को सदन में प्रस्तुत करने के लिए निगम बोर्ड की बजट साधारण सभा 14 फरवरी को होगी। साधारण सभा वेटरनरी ऑडिटोरियम में मध्याह्न 12.15 बजे होगी। नगर निगम आयुक्त के एल मीणा के अनुसार बैठक के लिए दो विचारणी बिन्दु प्रस्तावित किए गए हैं। इनमें निगम का प्रस्तावित बजट अनुमान वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं संशोधित बजट अनुमान वित्तीय वर्ष 2023-24 पर विचार-विमर्श कर पारित करना और निगम के पुर्नविनियोजन बजट प्रस्ताव वित्तीय वर्ष 2022-23 पर विचार विमर्श कर पारित करना शामिल है। नगर निगम के वित्तीय वर्ष 2024-25 के प्रस्तावित बजट को तैयार करने का कार्य निगम में चल रहा है। निगम की लेखाशाखा के अधिकारी-कर्मचारी बजट को तैयार करने में जुटे हुए हैं। लेखाशाखा के अधिकारियों के अनुसार 31 जनवरी तक बजट तैयार हाने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments