बीकानेर: अनियंत्रित होकर फिसली बाइक, पिता-पुत्री घायल
बीकानेर के महाजन-रामबाग लिंक रोड पर अनियंत्रित होकर बाइक फिसल गई। हादसे में बहरूपिया कुशालराम और उनकी बेटी लक्ष्मी घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

बीकानेर: अनियंत्रित होकर फिसली बाइक, पिता-पुत्री घायल
बीकानेर न्यूज़। जिले के महाजन-रामबाग लिंक रोड पर रविवार देर शाम एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे पिता और पुत्री घायल हो गए। हादसे में घायल हुए दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
जानकारी के अनुसार, शेरपुरा निवासी कुशालराम पुत्र मनीराम, जो पेशे से बहरूपिया हैं, अपनी पुत्री लक्ष्मी के साथ गांव-गांव घूमकर खेल-तमाशा दिखाते हैं। रविवार को वे रामबाग क्षेत्र में कार्यक्रम करके शाम को शेरपुरा लौट रहे थे, तभी लिंक रोड पर उनकी बाइक फिसल गई और दोनों गिरकर घायल हो गए।
राहगीरों ने मौके पर महाजन पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने घायलों को महाजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां उपचार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।
What's Your Reaction?






