सोना-चांदी में रिकॉर्ड तोड़ तेजी, चांदी दो दिन में ₹20,000 महंगी, देखे आज के ताजा भाव
सोना-चांदी में रिकॉर्ड तोड़ तेजी, चांदी दो दिन में ₹20,000 महंगी, देखे आज के ताजा भाव
बिजनेस डेस्क। सराफा बाजार में आज (13 जनवरी) लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी की कीमतों ने इतिहास रच दिया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, दोनों कीमती धातुओं ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। चांदी में तूफानी तेजी, 2 दिन में 20 हजार महंगी चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। आज 1 किलो चांदी की कीमत 6,566 रुपए बढ़कर 2,62,742 रुपए के नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। कल (12 जनवरी) यह 2,57,283 रुपए थी। गौर करने वाली बात यह है कि पिछले महज दो दिनों के भीतर चांदी करीब 20,000 रुपए महंगी हो चुकी है। सोना भी रिकॉर्ड स्तर पर सोने की चमक भी और बढ़ गई है। 24 कैरेट सोने (10 ग्राम) का भाव 33 रुपए की मामूली बढ़त के साथ 1,40,482 रुपए के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। कल यह भाव 1,40,449 रुपए था।
क्यों बढ़ रहे हैं दाम? (तेजी के प्रमुख कारण) बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, इस ऐतिहासिक तेजी के पीछे कई कारण हैं:
ग्लोबल टेंशन: रूस-यूक्रेन युद्ध और वैश्विक तनाव के कारण निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोना खरीद रहे हैं।
इंडस्ट्रियल डिमांड: सोलर पैनल, ईवी (EV) और इलेक्ट्रॉनिक्स में चांदी का इस्तेमाल बढ़ने से इसकी डिमांड सप्लाई से ज्यादा हो गई है।
ट्रंप का टैरिफ डर: अमेरिकी कंपनियों द्वारा चांदी का स्टॉक जमा करने और ग्लोबल सप्लाई चेन में रुकावट के डर से कीमतें बढ़ रही हैं।
कमजोर डॉलर: अमेरिका द्वारा ब्याज दरें घटाने से डॉलर कमजोर हुआ है, जिससे सोने की खरीदारी बढ़ी है।
क्या आगे और बढ़ेंगे दाम?
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया का अनुमान है कि तेजी अभी रुकने वाली नहीं है। चांदी: इस साल 2.75 लाख रुपए प्रति किलो तक जा सकती है। सोना: साल के अंत तक 1.50 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार जाने की संभावना है।
digeshbapeu