Saina Nehwal divorce: बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप का तलाक, 7 साल पहले की थी लव मैरिज
बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने पति पारुपल्ली कश्यप से अलग होने की घोषणा की। 7 साल पहले दोनों ने लव मैरिज की थी। जानिए पूरा मामला।

Saina Nehwal divorce: बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप का तलाक, 7 साल पहले की थी लव मैरिज
Saina Nehwal divorce: बैडमिंटन प्रेमियों के लिए एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। भारत की मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने अपने पति और बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप से तलाक लेने की जानकारी दी है। दोनों ने 7 साल पहले लव मैरिज की थी। Saina Nehwal Divorce News
साइना ने रविवार देर रात इंस्टाग्राम पर स्टोरी के माध्यम से यह जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा—
"बहुत सोच-विचार के बाद, कश्यप और मैंने अलग होने का फैसला लिया है। ज़िंदगी कभी-कभी हमें अलग-अलग दिशाओं में ले जाती है। हम दोनों एक-दूसरे के लिए शांति, तरक्की और उबरने को चुन रहे हैं। मैं उनके साथ सभी यादों के लिए आभारी हूं और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देती हूं। हमारी निजता का सम्मान करने के लिए धन्यवाद।"
2007 से था रिश्ता, 2018 में शादी
साइना और कश्यप दोनों 2005 से एक-दूसरे को जानते थे और 2007 से रिलेशनशिप में थे। दोनों ने हैदराबाद स्थित पुलेला गोपीचंद बैडमिंटन एकेडमी में साथ में ट्रेनिंग ली थी। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और 14 दिसंबर 2018 को दोनों ने लव मैरिज की थी। Saina Nehwal Divorce News
What's Your Reaction?






