बीकानेर: बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हुई मौत  

Nov 29, 2025 - 14:53
 0
बीकानेर: बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हुई मौत  
BIKANER NEWS

बीकानेर: बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हुई मौत  

बीकानेर। जिले के पूगल थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना 25 नवंबर की रात करीब सवा आठ बजे की बताई जा रही है।  जानकारी के अनुसार, 2 पीबी निवासी रहमानखां ने पुलिस को रिपोर्ट दी है कि उसका भाई जीवाये खां बाइक पर कहीं जा रहा था। उसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से जीवाये खां सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।