बीकानेर सहित प्रदेश में सितम जारी, तापमान पहुंचा 40 डिग्री के करीब, जाने कब मिलेगी राहत
बीकानेर और बाड़मेर शनिवार को प्रदेश के सबसे गर्म शहर रहे, बीकानेर में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बीकानेर सहित प्रदेश में सितम जारी, तापमान पहुंचा 40 डिग्री के करीब, जाने कब मिलेगी राहत
Bikaner Temperature: बीकानेर सहित पुरे प्रदेश में गर्मी का असर लगातार बना हुआ है। राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में पारा चढ़ा हुआ है। कहीं-कहीं देर शाम चलने वाली हल्की हवा से थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन फिलहाल तापमान में गिरावट के संकेत नहीं हैं। कई जगह बादल छाए हुए हैं और कहीं-कहीं बारिश की संभावना जताई जा रही है। Bikaner Temperature
बीकानेर और बाड़मेर शनिवार को प्रदेश के सबसे गर्म शहर रहे, बीकानेर में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा जैसलमेर में 39.3, चूरू में 38.6, श्रीगंगानगर में 38.4, लूणकरणसर में 38.2 और जोधपुर शहर में 38.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।
तापमान में लगातार बढ़ोतरी
प्रदेश के कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर है। बढ़ते पारे के बीच लोगों को गर्म हवाएं और उमस परेशान कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलना मुश्किल है।
राजधानी जयपुर में भी मौसम विभाग ने रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है। शनिवार को जयपुर का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में इसमें और वृद्धि हो सकती है। Bikaner Temperature
What's Your Reaction?






