बीकानेर: नर्सिंग हॉस्टल की चार छात्राएं कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
बीकानेर में पीबीएम नर्सिंग हॉस्टल की पांच छात्राएं कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। शनिवार को एक साथ चार केस सामने आए। अब तक जिले में 18 केस हो चुके हैं।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
BIKANER NEWS: बीकानेर में कोरोना संक्रमण एक बार फिर दस्तक दे चुका है। शनिवार को जिले में कोरोना के पांच नए मामले सामने आए, जिनमें से चार छात्राएं पीबीएम अस्पताल के नर्सिंग हॉस्टल की हैं। इन सभी छात्राओं को प्राथमिक जांच और दवा के बाद घर भेज दिया गया है। अब तक नर्सिंग हॉस्टल की कुल पांच छात्राएं संक्रमित पाई गई हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।
शनिवार को पॉजिटिव आई एक अन्य युवती करणी नगर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। जिले में इस साल अब तक 18 कोरोना पॉजिटिव केस रिपोर्ट हो चुके हैं। जानकारी के अनुसार बीकानेर का पहला मरीज अप्रैल में जयपुर के एक निजी अस्पताल में पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद से मई और जून में ही जिले में सभी केस सामने आए हैं।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले पीबीएम नर्सिंग हॉस्टल की एक छात्रा कोरोना संक्रमित पाई गई थी, जिसे भी घर भेज दिया गया था। अब उसके संपर्क में आई अन्य छात्राओं के संक्रमित मिलने के बाद कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग और स्क्रीनिंग प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
admin Jun 12, 2025 0
admin Jun 12, 2025 0
admin Jun 12, 2025 0
admin Jun 18, 2025 0
admin Jun 13, 2025 0
admin Jun 22, 2025 0
admin Jun 22, 2025 0
admin Jun 22, 2025 0
admin Jun 22, 2025 0
admin Jun 22, 2025 0