Saturday, July 27, 2024
HomeBikanerबीकानेर: फंदे पर लटकी मिली बैंक मैनेजर की पत्नी, पीहर वालों ने...

बीकानेर: फंदे पर लटकी मिली बैंक मैनेजर की पत्नी, पीहर वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप, पति व सास-ससुर पर मामला

Facility to make card at office or home available

बीकानेर: फंदे पर लटकी मिली बैंक मैनेजर की पत्नी, पीहर वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप, पति व सास-ससुर पर मामला

बीकानेर न्यूज़। नापासर कस्बे में स्थित बैंक मैनेजर की पत्नी के सुसाइड मामले ने दूसरे दिन तूल पकड़ लिया। मृतका के पीहर पक्ष ने पति, सास व ससुर पर दहेज हत्या का मामला दर्ज करने का परिवाद थाने में दिया है। जिसके बाद पुलिस भी एक्शन में है। आरोप है कि महिला को मारकर फांसी से लटकाया गया है। यहां कस्बे में चुंगी चौकी के पास व्यास मोहल्ले में किराए पंजाब नेशनल बैंक की नापासर शाखा के मैनेजर सन्देश चौधरी रहते हैं।

उनकी पत्नी विजयलक्ष्मी ने शुक्रवार को कथित तौर पर बाथरूम में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। तब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नापासर सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने पीहर पक्ष को सूचना दी और उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम का निर्णय किया। सुबह मृतका विजय लक्ष्मी के पीहर पक्ष के लोग सिरसा हरियाणा से आये। पिता सुभाष सियाग ने मृतका के पति संदेश चौधरी, ससुर बलवीर,सास सुलोचना पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।

थानाधिकारी जसवीर ने बताया कि मामला दर्ज करके छानबीन शुरू की गई है। एफआईआर में कहा गया है कि विजयलक्ष्मी उर्फ मोनु उसकी बेटी है, जिसका विवाह संदेश के साथ हुआ था। विवाह के बाद संदेश की नौकरी लग गई। इसके बाद से उसे दहेज के लिए परेशान किया जाता रहा। बेटी पर यह दबाव बनाना शुरू किया गया कि दहेज लाओ या फिर सरकारी नौकरी लगो। आरोप है कि दामाद सन्देश चोधरी दारु पीकर मारपीट करता था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments